Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप : आंगनबाड़ी से छुट्टी के बाद नदी की ओर गया था कार्तिक मौत की जांच में जुटी पुलिस : NN81

 


रिपोर्टर -मदनलाल बर्मन 

नौरोजाबाद//उमरिया 

मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप : आंगनबाड़ी से छुट्टी के बाद नदी की ओर गया था कार्तिक मौत की  जांच में जुटी पुलिस

उमरिया -- जिले के संजय गांधी थर्मल पावर प्लांट के डैम के नीचे जोहिला नदी में शनिवार को एक मासूम बालक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। नदी में शव मिलने की खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी।सूचना मिलते  ही लोग घटना स्थल की ओर दौडे,जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना ने एक बार फिर नदी और जलस्रोतों के आसपास  की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कार्तिक सोनी पिता दीपक सोनी निवासी शांति नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि कार्तिक आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। शनिवार को छुट्टी के बाद वह किसी साथी के साथ नदी की ओर चला गया। दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई इस घटना के बाद जोहिला नदी में उसका शव बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की परिस्थितियों का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मासूम की मौत से परिवार पर टूटा दुख  का पहाड़

कार्तिक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची घर में चीख-पुकार मच गई। जिस मासूम के आंगनबाड़ी से लौटकर घर आने का इंतजार था उसकी जगह मौत की खबर पहुंची तो परिवार का कलेजा फट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल बालक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह जांच का विषय है। पुलिस द्वारा घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। घटना ने क्षेत्र में जलस्रोतों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और बच्चों की निगरानी को लेकर बडे़ सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes