Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री ने भीलवाड़ा के जहाजपुर उपखंड स्थित पीपलूंद ग्राम पंचायत में चारागाह विकास कार्यो का किया शुभारम्भ : NN81

 


शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री ने भीलवाड़ा के जहाजपुर उपखंड स्थित पीपलूंद ग्राम पंचायत में चारागाह विकास कार्यो का किया शुभारम्भ, गौ-संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को बताया प्राथमिकता

भीलवाड़ा : राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शनिवार को भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर उपखंड स्थित पीपलूंद ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के अंतर्गत निर्मित "संत रविदास चारागाह विकास कार्य" का शुभारम्भ किया | शुभारंभ कार्यक्रम परमदर्श आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री जगदीशपुरी जी महाराज के सानिध्य में हुआ | इस दौरान वरिष्ठ समाज सेवी श्री सुरेश चन्द्र जी की गरिमामयी उपस्थिति रही | कार्यक्रम की अध्यक्षता भीलवाड़ा सांसद श्री दामोदर जी अग्रवाल ने की।

इस अवसर पर विधायक जहाजपुर श्री गोपीचंद जी मीणा, निवर्तमान प्रधान पंचायत समिति जहाजपुर श्रीमती कौशल किशोर शर्मा, निवर्तमान ग्राम सरपंच श्री वेदप्रकाश तथा उपखण्ड अधिकारी छत्रपाल सिंह चौधरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारिगण उपस्थित रहे।

मंत्री श्री  मदन दिलावर ने कहा कि राज्य सरकार गौ-संरक्षण, चारागाह विकास और ग्रामीण आधारभूत संरचना को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। चारागाह विकास से पशुपालकों को सुविधा मिलेगी तथा पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि होगी। उन्होंने हर व्यक्ति से 50 पौधे लगाने  की अपील की  ।

कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक गौशाला स्थल का लोकार्पण किया गया तथा क्षेत्र की होनहार प्रतिभाओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes