Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग की अगुवाई में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 90 नग देशी मदिरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार : NN81


  संवाददाता : राजेन्द्र डहरिया 

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग की अगुवाई में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 90 नग देशी मदिरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ​बिल्हा अंतर्गत  अवैध शराब की बिक्री, संग्रहण एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बिल्हा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

​ थाना प्रभारी बिल्हा तोप सिंह नवरंग के कुशल नेतृत्व एवं सख्त कार्यशैली के परिणामस्वरूप मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि पत्थरखान भाठा क्षेत्र में अवैध शराब का संग्रहण कर बिक्री एवं परिवहन की फिराक में आरोपी सक्रिय हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के दिशा-निर्देशन में बिल्हा पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी।

​जब्ती एवं त्वरित कार्रवाई:

​थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग की सतर्कता और पुलिस टीम की मुस्तैदी से मौके से कुल 90 नग (पौवा) देशी अवैध शराब बरामद कर जब्त की गई। शराब के परिवहन व विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।

​बिलासपुर पुलिस अधीक्षक के नशे के खिलाफ कड़े रुख और थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग की त्वरित रणनीति की बदौलत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने में यह कार्रवाई अत्यंत प्रभावी साबित हुई है।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

​राजेन्द्र यादव, पिता: मुन्ना यादव, उम्र: 25 वर्ष, निवासी: पत्थरखान भाठा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

​अपचारी बालक (विधिसम्मत कार्यवाही हेतु)

​वैधानिक कार्यवाही:

​आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जा रही है। एसपी बिलासपुर के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग द्वारा क्षेत्र में अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes