Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मगरौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई लंबे समय से फरार एक स्थाई वारंटी सहित दो वारंटी गिरफ्तार : NN81

 

रिपोर्ट : जितेन्द्र शाक्य  

 मगरौनी, जिला शिवपुरी, मध्य प्रदेश |

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत चौकी मगरौनी, थाना नरवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी एवं एक गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में—

1. प्रताप उर्फ पिंकी सिकरवार, पिता नरोत्तम सिकरवार, निवासी मगरौनी, जिला शिवपुरी।

2. हरिबल उर्फ कालू तोमर, पिता लाखन तोमर, निवासी मगरौनी, जिला शिवपुरी।

दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की तलाश एवं धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने सूचना एवं तलाश के आधार पर दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में उनि अभिमन्यु राजावत, चौकी प्रभारी मगरौनी, सउनि दिनेश यादव, आर. 944 सचिन यादव, आर. 1055 शिवराज, आर. 582 रवींद्र भास्कर एवं आर. 1141 वीरेंद्र गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes