Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अवैध पत्थर परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, बिना नंबर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार, पुलिस थाना मुंडावर की टीम ने की कार्रवाई : NN81

 

 संवाददाता : देवराज मीणा

 मुंडावर। राजस्थान

मुंडावर थाना पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक खैरथल-तिजारा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा वृत्ताधिकारी किशनगढ़बास के निकटतम सुपरविजन में मुंडावर थानाधिकारी मोहर सिंह उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को कार्रवाई के दौरान महिंद्रा कंपनी का बिना नंबर का ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में घनश्याम पुत्र रतनलाल, निवासी हटूंडी, थाना मुंडावर, जिला खैरथल-तिजारा को गिरफ्तार किया। मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में मोहर सिंह उपनिरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना मुंडावर, रतनलाल सहायक उपनिरीक्षक, साजिद कांस्टेबल 368 तथा धर्मपाल कांस्टेबल 239 शामिल रहे।

पुलिस ने अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes