छत्तीसगढ़ - बेमेतरा जिला, बेरला, भिंभौरी तहसील
संवाददाता विकास कश्यप
छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग कार्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को राजधानी रायपुर सिविल लाइन्स रोड, कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हॉउस रायपुर मे छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के द्वारा वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जहां वरिष्ठ एवं सिद्धहस्त साहित्यकारों का सम्मान, कुल दस किताबों का विमोचन, बबा तुलसीदास के साहित्य मे छत्तीसगढ़ विषय पर साहित्यिक परिचर्चा, काव्य पाठ, का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जहां बेमेतरा जिले के दो कवियों ने बेमेतरा जिले का नाम उजागर करते हुए इतिहास रच दीया। जिसमे सुग्घर साहित्य समिति बेरला के अध्यक्ष ग्राम ढाबा (भिंभौरी) निवासी गीतकार नारायण प्रसाद वर्मा चंदन की पहली किताब "चुरूवा भर के प्यास" तथा सुग्घर साहित्य समिति बेरला के कोषाध्यक्ष, नगर पंचायत बेरला निवासी जगदीश सोनी की पहली किताब जो कि छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग से प्रकाशित हुई है का विमोचन रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पूरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार छंद के छ के संस्थापक अरुण कुमार निगम, डॉ.परदेशी राम वर्मा, डॉ शशि दुबे के कर कमलों से सम्पन्न हुआ साथ ही साथ नारायण प्रसाद वर्मा एवं जगदीश सोनी दोनों का सम्मान भी छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के द्वारा किया गया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने छत्तीसगढ़ के गौरव सुप्रसिद्ध हास्य कवि पदम्श्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को याद करते हुए कहा कि हम सभी को उनसे सिखने की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने सभी किताब के रचयिताओं को हार्दिक बधाई प्रेषित करते हुए सभी रचनाकारों की सहमति से छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य को लेकर बेहतरीन कार्य करने की बात कही। विधायक मोतीलाल साहू ने भी सभी रचनाकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। विमोचन के शुभ अवसर के दौरान बेमेतरा जिले से छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग बेमेतरा जिला समन्वयक रामानंद त्रिपाठी, गोकुल बंजारे, भुवन दास जांगड़े, ईश्वर साहू आरुग, राजकुमार निषाद राज, सुरेश सरल निर्मलकर, ताकेश्वर साहू, विकास कश्यप, मौजूद रहे। किताब विमोचन की तस्वीरों के साथ सुग्घर साहित्य समिति बेरला के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष को क्षेत्र के कई सामाजिक राजनितिक हस्तीयों की ओर से बधाई एवं शुभकामना संदेश भी प्राप्त हुए हैं।


