Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगर का किया स्वागत" : NN81

 



संवाददाता : मनोज शर्मा 

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष  उमंग सिंगर का किया स्वागत"

 "भारत रत्न स्वर्गीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि"

 (उदयपुरा) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी एवं मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार नरसिंहपुर राजमार्ग जाते समय अल्प समय के लिए जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन के उपाध्यक्ष  बृज किशोर तेनगुरिया के निवास रेवांचल परिसर रुके। जहाँ सैकड़ो की संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुषपहारो से उनका आत्मीय स्वागत किया गया।

किसानों के प्रति देखा रुझान

किसानो की समस्याओं के प्रति जागरूक रहें एवं उन्हें तत्परता से प्रशासन के समक्ष रखकर निराकरण करवाये। हम आपके साथ हैं।

तत्पश्चात उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बृजकिशोर तेनगुरिया के निवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माता' युवाओं के प्रेरणा स्रोत' भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री' स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओ ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गाधी जी एक युग दृष्टा थे आधुनिक भारत के निर्माण मे उनके योगदान को सदैव याद किया जायेगा।इस अवसर पर बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे जिला संवाददाता मनोज शर्मा की खास खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes