Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सिंगारपुर व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णोद्धार, रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग के लिए ₹4 करोड़ 98 लाख की स्वीकृति : NN81

 

सिंगारपुर व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णोद्धार, रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग के लिए ₹4 करोड़ 98 लाख की स्वीकृति:

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में सिंगारपुर व्यपवर्तन शीर्ष कार्य के जीर्णोद्धार, नहरों का रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य हेतु ₹4 करोड़ 98 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी के अथक प्रयासों का परिणाम है।

इस महत्वपूर्ण कार्य के पूर्ण होने से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी तथा किसानों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। सिंचाई सुविधाओं के विस्तार एवं सुधार से कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी गति मिलेगी।

इस उपलब्धि पर नागलदाह सरपंच प्रतिनिधि श्री संजय सिंह नादम एवं ग्रामीणजन विधायक निवास पहुंचकर विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल जी से मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं धन्यवाद ज्ञापित किया ग्रामीणजनों ने क्षेत्र के विकास एवं किसानों के हित में लगातार किए जा रहे प्रयासों के लिए विधायक जी का आभार व्यक्त किया तथा इस स्वीकृति को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes