संवाददाता - राहुल कुमार बेवर
बेवर (मैनपुरी): खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप; कई दुकानें बंदकर भागे व्यापारी
मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक बड़ी कार्रवाई की। इटावा रोड स्थित मिष्ठान भंडारों पर हुई इस छापेमारी से हड़कंप मच गया। टीम की गाड़ियों को देखते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से खिसक गए।
बेवर मैनपुरी: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंपउत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर कस्बे (इटावा रोड) में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ एक बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की है। इस अचानक हुई कार्रवाई से स्थानीय मिष्ठान भंडारों और दुकानदारों में भारी हड़कंप मच गया।


