Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरिनगर में सीसी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधायक ललित यादव ने किया उद्घाटन : NN81

 

 संवाददाता : देवराज मीणा

मुण्डावर। विधायक ललित यादव ने  हुलमाना कला ग्राम पंचायत के गांव हरिनगर में सीसी इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हुलमाना कला सरपंच किरण नरेंद्र धनवाल ने की, जबकि जिला पार्षद संदीप फौलादपुरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र नेताजी, विनोद शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में विधायक ललित यादव ने कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होते हैं जब उनका निर्माण गुणवत्तापूर्ण हो और उनकी नियमित देखरेख की जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा और गुणवत्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी केवल प्रशासन या जनप्रतिनिधियों की ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों की भी है। इसलिए सभी ग्रामीणों को जागरूक रहकर निर्माण कार्यों की निगरानी करनी चाहिए, ताकि सरकारी धन का सदुपयोग हो और विकास कार्य लंबे समय तक लोगों के काम आ सकें।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes