संवाददाता : मोहम्मद इस्लाम
पिड़ावा। आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पिड़ावा थाना परिसर की ओर से बुधवार, 5 अगस्त 2026 को कस्बे के अंबेडकर भवन सराय में सीएलजी सदस्यों, शांति समिति के सदस्यों, पुलिस मित्रों, व्यापार संघ के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में थानाधिकारी ने सभी उपस्थित लोगों से आगामी त्योहारों के दौरान आपसी भाईचारा, शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कस्बा पिड़ावा में रात्रि गश्त के दौरान संचालित सीपीओ योजना को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया। बैठक में सभी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का भरोसा दिलाया।

