Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चिरूनी गांव को मिली सड़क की सौगात, डेढ़ किमी रोड मंजूर होते ही ग्रामीणों में छाई खुशी : NN81


 चिरूनी गांव को मिली सड़क की सौगात, डेढ़ किमी रोड मंजूर होते ही ग्रामीणों में छाई खुशी :

 संवाददाता : देवराज मीणा | मुंडावर राजस्थान

मुंडावर। ग्राम चिरूनी के ग्रामीणों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। गांव से चुड़ला रोड- चिरूनी  रोड की ओर करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिली है। सड़क की मंजूरी राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं मुंडावर के पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी के सहयोग से मिली है।

सड़क निर्माण की मंजूरी की खबर मिलते ही चिरूनी गांव में खुशी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने एकत्रित होकर अमित धर्मपाल चौधरी का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों ने सड़क मंजूर होने पर जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क गांव के लिए विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण से आवागमन आसान होगा और गांव के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। सड़क मंजूर होने की खुशी में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes