पनियरा पुलिस का बड़ा एक्शन चोरी के पंपिंगसेट के साथ तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार :
महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में पनियरा पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का एक पंपिंगसेट बरामद किया है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 22 अगस्त को दोपहर करीब 1:10 बजे नरकटहा टोला रजही के रास्ते, ग्राम गांगी टोला भैड़िया के पास से तीनों आरोपियों को दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
राजू (41 वर्ष), पुत्र बसंत निवासी ग्राम गांगी टोला भैड़िया, थाना पनियरा
श्री भगवत (45 वर्ष), पुत्र बनारसी निवासी ग्राम गांगी टोला भैड़िया, थाना पनियरा
पप्पू (31 वर्ष), पुत्र रामाजय उर्फ लोहा निवासी करमौरा राजी टोला, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी थाना पनियरा पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 247/26, धारा 303(2) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत वांछित थे। पुलिस बरामदगी के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई कर रही है।
इस दौरान
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप-निरीक्षक रविकान्त यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल पवन यादव, कांस्टेबल संदीप सिंह, कांस्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव और कांस्टेबल दिलीप चौधरी शामिल रहे।

