संवाददाता : मंजीत मौर्य
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, तीन साल की मासूम के सिर से उठा मां का साया :
महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के मुजूरी चौकी अंतर्गत रानीपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, शुक्रवार की रात में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रानीपुर टोला के पड़राहवा में शुक्रवार को रात में लगभग 9:00 बजे अज्ञात कारणो से विवाहिता की मौत खबर के अनुसार मीना पुत्री विजय चौहान ग्राम सभा तेंदुहिया अपनी पुत्री की शादी 5 वर्ष पहले ग्राम सभा रानीपुर टोला पड़राहवा
थाना पनियरा जिला महराजगंज मे कृष्ण पुत्र बट्टू चौहान के वहां हिंदू रीति रिवाज से किया गया था l
इस दुखद घटना के बाद जहां एक तरफ परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं मृतका की तीन साल की मासूम बच्ची के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। मां का आंचल छूटते ही बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही मुजूरी चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे सीओ व, पनियरा थानाध्यक्ष संजय सिंह बताया कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा। मायके पक्ष की ओर से दी जाने वाली तहरीर और रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मासूम की बिलखती आंखें दे रहीं दर्द की गवाही
घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है। जिस तीन साल की मासूम को अभी ठीक से मां शब्द का अर्थ भी समझ नहीं आया था, वह अपनी मां की तलाश में बिलख रही है। इस हृदयविदारक दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।
पुलिस इस पूरे मामले में ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच को आगे बढ़ा रही है

