संवाददाता : दिलीप राजपूत
जनपद हमीरपुर के राठ नगर के कुर्रा रोड स्थित स्काई सिटी में मंगलवार, 4 अगस्त को 'बज़्मे तामीर सांस्कृतिक समिति' के तत्वावधान में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनाब शफ़ीक मुहम्मद साहब की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया।
वृक्षों का महत्व और पर्यावरण सुरक्षा पर ज़ोर
कार्यक्रम के दौरान संस्था के संस्थापक जनाब डॉ. जमील राठवी साहब ने वृक्षों के मानवीय जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "पेड़-पौधे हमारी सांसों का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के दौर में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।"

