Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन : NN81

 


गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग, उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन :

मांडल। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर मांडल में उपखंड अधिकारी पुखराज कसौटिया को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर के जन्मोत्सव को ‘गौ माता संकल्प सप्ताह’ के रूप में मनाते हुए यह ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान गौ माता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान को लेकर विभिन्न मांगें प्रशासन के समक्ष रखी गईं। कार्यकर्ताओं ने गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए इसके लिए जनजागरूकता और सामाजिक स्तर पर प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सरकार से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes