Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सालेकसा नगर पंचायत क्षेत्र की प्राथमिक स्कूलों और आंगनवाड़ियों की मूलभूत सुविधाओं हेतु जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया ज्ञापन : NN81

 

सालेकसा नगर पंचायत क्षेत्र की प्राथमिक स्कूलों और आंगनवाड़ियों की मूलभूत सुविधाओं हेतु जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया ज्ञापन :

सालेकसा (गोंदिया), 31 जुलाई 2026। सालेकसा नगर पंचायत क्षेत्र की जिला परिषद प्राथमिक शालाओं एवं आंगनवाड़ियों में आवश्यक सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने सांसद राजेंद्र जैन, जिले के पालकमंत्री इंद्रनील नाईक तथा जिला परिषद गोंदिया के उपाध्यक्ष एवं स्वास्थ्य-शिक्षा सभापति सुरेश हर्षे को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि वर्ष 2014 में सालेकसा नगर पंचायत की स्थापना हुई थी तथा वर्ष 2018 में आमगांव खुर्द ग्राम पंचायत को भी इसमें शामिल किया गया। वर्तमान में नगर पंचायत क्षेत्र में 7 जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय तथा 14 आंगनवाड़ियां संचालित हैं। विद्यालय और आंगनवाड़ियां जिला परिषद के अधीन हैं, जबकि उनकी भूमि नगर पंचायत क्षेत्र में आती है। इसी तकनीकी एवं प्रशासनिक विसंगति के कारण भवन निर्माण, मरम्मत, रंगरोगन, नई इमारतों के निर्माण तथा अन्य आवश्यक विकास कार्य लंबे समय से रुके हुए हैं।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि सालेकसा की प्राथमिक शालाओं का गौरवशाली इतिहास रहा है, लेकिन प्रशासनिक अड़चनों के कारण इन संस्थानों का विकास प्रभावित हो रहा है। इसलिए संबंधित जनप्रतिनिधियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपते समय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के तालुका अध्यक्ष डॉ. अजय उमाटे, सालेकसा शहर अध्यक्ष ब्रजभूषण बैस, ग्राम पंचायत सदस्य जितेंद्र बडोले तथा ऋषि बैस उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes