संवाददाता : देवेंद्र चावडा
टिमरनी नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल वाहन चालकों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, आज हड़ताल पर रहे सभी वाहन चालक
टिमरनी। टिमरनी नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल वाहन चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही सभी स्कूल वाहन संचालकों एवं चालकों ने अपने वाहनों का संचालन बंद रखकर हड़ताल की।
वाहन चालकों का कहना है कि उनकी समस्याओं का लंबे समय से समाधान नहीं हो रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने सामूहिक रूप से हड़ताल का निर्णय लिया और प्रशासन से शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की।
हड़ताल के कारण आज कई स्कूलों के विद्यार्थियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे।

