संवाददाता : विकास श्रीवास्तव
औरैया पुलिस का 'ऑपरेशन लंगड़ा' लगातार जारी, अजीतमल में पुलिस-बदमाश मुठभेड़
औरैया जनपद के अजीतमल थाना क्षेत्र में बॉर्डर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग करने वाले गोकशी के वांछित आरोपी मनोज को जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी राजा मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी 30 जुलाई को हुई गोकशी की घटना में वांछित थे।
घायल आरोपी को उपचार के लिए सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

