रिपोर्ट : शिव प्रसाद अकेला
थाना अवंतिपुर बड़ोदिया की तीलावद चौकी पुलिस ने बकरा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया बकरा बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को अरनिया कलां निवासी समीर पिता जलील खान ने तीलावद चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बकरा अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान प्रिंस पिता लखन मालवीय (19) निवासी अरनिया कलां के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया बकरा बरामद कर लिया। मामले में नवीन पिता देवी सिंह मालवीय को भी आरोपी बनाया गया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 213/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2) में मामला दर्ज किया है।
कार्रवाई में तीलावद चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मुकेश सिंह राजपूत, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार वर्मा, आरक्षक चंदर, आरक्षक शिवपाल एवं सैनिक लखन कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

