शोहरतगढ़ मण्डल में संत रविदास जी के 650 वे वर्ष शताब्दी पर निकाली गई रथ यात्रा ;
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर - सोमवार को भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शोहरतगढ़ मण्डल में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी स्थित सीर गोवर्धनपुर (जन्मस्थली) से प्रारंभ हुई "श्री गुरु रविदास समरसता संकल्प कलश वंदन अभियान" के अंतर्गत जन्मस्थली की पवित्र मिट्टी एवं पावन कलश रथ यात्रा का निकाली गई। यह रथ यात्रा सर्व प्रथम गडाकुल तिरंगा तिराहे से निकलकर, नगर पंचायत कार्यालय, सियांव नानकार, भदांव यात्रा समापन पल्टादेवी मंदिर परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक मण्डल अध्यक्ष शिवशक्ति शर्मा रहें। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला मंत्री रामनारायण ने कहा कि इस रथ के माध्यम से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव एवं भाईचारे के संदेश को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री सिद्धार्थ पाठक, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, महामंत्री अभिषेक चौधरी, रामकुमार त्रिपाठी,कृष्ण पाल चौधरी, नन्दू गौड़, मेजर चौहान, देवकीनंदनी चौधरी, चंदन गिरी, सुधाकर गिरी, विनोद मिश्रा, दीनदयाल चौधरी, अरविन्द चौधरी, अजय चौधरी, विवेक चौधरी, राजेश मिश्रा आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

