मां थाने में प्रेमी के साथ बैठी रही... सड़क पर तड़पती रही 5 साल की बेटी! मैनपुरी की घटना ने झकझोर दिया :
मैनपुरी: बिछवां थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे जिले को स्तब्ध कर दिया। थाने के सामने सड़क हादसे में 5 वर्षीय गुंजन की मौत हो गई। मासूम अपनी मां से मिलने थाने आई थी, लेकिन कुछ ही देर बाद सड़क पार करते समय तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आ गई।
परिजनों के अनुसार, बच्ची की मां 7 दिन पहले घर छोड़कर चली गई थी। पुलिस उसे उसके कथित प्रेमी के साथ बरामद कर थाने लाई थी। दोनों बेटियां मां से मिलने पहुंचीं। काफी देर बातचीत और मुलाकात के बाद गुंजन अपने पिता के पास जाने के लिए सड़क पार करने लगी, तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी
परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद भी मां थाने से बाहर नहीं निकली और अपने कथित प्रेमी के साथ ही बैठी रही। वहीं पुलिस ने घायल बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं महिला को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया।
💔 यह खबर बेहद संवेदनशील है। कृपया संयमित भाषा में अपनी राय रखें और अफवाहें न फैलाएं।
संवाददाता-विशाल सैनी मैनपुरी


