Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

AVVNL के 6 तकनीकी कार्मिकों को हटाने से बिजली व्यवस्था ठप, सौंपा ज्ञापन : NN81

 

AVVNL के 6 तकनीकी कार्मिकों को हटाने से बिजली व्यवस्था ठप, सौंपा ज्ञापन :

भीलवाड़ा  शहर-द्वितीय, बापू नगर सब-डिवीजन के 6 तकनीकी कार्मिकों के रिलीव आदेश से शहर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमराने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में प्रबंध निदेशक महोदय, AVVNL अजमेर के नाम का ज्ञापन, जरिए मुख्य अधीक्षण अभियंता भीलवाड़ा ओ.पी. खटोड़ को सौंपा गया।

उक्त मांग को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री रतनलाल आचार्य , गणेश मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी  एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा अलग-अलग मांग पत्र प्रस्तुत किए गए।

ज्ञापन में बताया गया कि सहायक अभियंता (शहर-द्वितीय) बापू नगर के अधीन कार्यरत *अर्जुन सिंह मीणा, शम्भू लाल तेली, वसीम अकरम, भेरू लाल बैरवा, दीपचंद चौहान और कमलेश कुमार स्वर्णकार* को आदेश क्रमांक 282, 287, 290, 291 के तहत रिलीव करने के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि उनके स्थान पर किसी अन्य कार्मिक का पदस्थापन नहीं किया गया है।

बरसात के मौसम में विद्युत फॉल्ट और ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पर्याप्त लाइनमैन न होने से घंटों तक बिजली गुल रह रही है, जिससे आमजन, किसान और विद्यार्थियों को भारी परेशानी हो रही है और लोगों में सरकार व विभाग के प्रति भारी असंतोष है।

संगठन ने मांग की है कि जनहित में उक्त 6 कार्मिकों के रिलीव आदेश को तत्काल निरस्त कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए अथवा उनके स्थान पर नए कार्मिक लगाए जाएं।

ज्ञापन सौंपते समय उपस्थित रहे -

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व गणेश मंडल भाजपा अध्यक्ष प्रेम बिश्नोई, संगठन के जिला संरक्षक छोटू लाल अटारिया, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री भाजपा एवं जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण सुरक्षा एवं भ्रष्टाचार निवारण संगठन भीलवाड़ा रतनलाल आचार्य, संगठन के महासचिव महावीर व्यास, संगठन के आसींद तहसील अध्यक्ष सुवालाल कुमावत, सोनू कुमार धोबी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes