Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ द्वारा विधानसभा बांसी मे रतन सेन इंटर कॉलेज मे 311 करोड़ की लागत की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास एव लोकार्पण किया गया : NN81


 लोकेशन- सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश। 

संवाददाता- संतोष कुमार

दिनांक- 9-8-2026

सिद्धार्थ नगर 09 अगस्त 2026/पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी  विधानसभा बांसी एवं डुमरियागंज की 311 करोड़ की लागत की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल, मा0 विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह, मा0विधायक कपिलवस्तु श्री श्याम धनी राही, मा0 विधायक शोहरतगढ़ श्री विनय वर्मा, मा सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश श्री ध्रुव कुमार त्रिपाठी, मा0 सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश श्री सुभाष यदुवंश, प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती शीतल सिंह, पूर्व विधायक इटवा डॉ सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक डुमरियागंज श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, प्रबंधक रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी रानी वसुंधरा कुमारी, आयुक्त बस्ती मंडल बस्ती श्री वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती संजीव त्यागी, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन, आदि उपस्थित थे। 

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी का प्रबंधक रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी रानी वसुंधरा कुमारी द्वारा मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। माननीय सांसद जगदंबिका पाल एवं पूजा पाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विधानसभा बांसी एवं मत की 311 करोड़ की लागत की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। जनपद के विकास पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो ंको स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र दिया गया। 

मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि आज विधानसभा बांसी एवं डुमरियागंज की 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास किया जा रहा है। सिद्धार्थ ही ज्ञान प्राप्त होने के बाद गौतम बुद्ध के रूप में जाने जाते हैं। गौतम बुद्ध के बचपन के नाम सिद्धार्थ के नाम पर इस जनपद का नामकरण सिद्धार्थनगर हुआ। 2500 बर्ष पूर्व यह धरती अपने वैभव के लिए विश्व विख्यात रही है यह क्षेत्र 75 वर्ष तक विकास में पीछे रहा और आकांक्षी जनपद बनकर रह गया। नीति आयोग द्वारा चयनित 112 जनपदों में जनपद सिद्धार्थनगर ने 25 करोड़ की पुरस्कार राशि प्राप्त की है विकास के पथ पर अग्रसर रहने वाला यह जनपद बनेगा। मेरा सौभाग्य है मुझे बांसी आने का मौका मिला है आज मैं काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़े कार्यक्रम में था। 9 अगस्त 1925 को काकोरी में भारत की स्वाधीनता के यज्ञ में लगाने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने उसे समय खजाने को लेकर देश के क्रांतिकारियों को अर्पित किया था उस घटना को काकोरी ट्रेन एक्शन नाम देकर उनका सम्मान करने का काम किया गया है देश को आजाद कराने के लिए वीर सपूतों ने अपने आप को देश को समर्पित किया। पिछले 12 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को बदलते देख रहे हैं पहले देश को पिछड़ा कहा जाता था आज भारत विरोधियों की आंख में आंख डालकर बात करने वाला देश है भारत युवाओं के लिए स्टार्टअप लेकर खड़ा है भारत निवेश का बेहतरीन गंतव्य है। दुनिया के सभी निवेश को आमंत्रित कर रहा है। पिछले 12 वर्षों में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं 25 करोड लोगों के जीवन में परिवर्तन हुआ है। उत्तर प्रदेश आज उत्तम प्रदेश बन रहा है 2014 में पूरे देश में 431 मेडिकल कॉलेज थी 2025 में 818 मेडिकल कॉलेज हैं। 7रू00 ं.उ से आज पूरे देश में 23 एम्स हैं। 2014 से पहले एमबीबीएस की 51348 सीट थी आज 128926 एमबीबीएस की सीट है। आज युवा जब सीकर नहीं जब क्रेटर बन रहा है। अब यूपी में दंगा नहीं सब चंगा। है सुरक्षा में कोई से नहीं लग सकता है बेटी एवं व्यापारी सुरक्षित हैं माधव प्रसाद त्रिपाठी के नाम पर जनपद सिद्धार्थ नगर में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। बुद्ध का प्रसाद काला नमक चावल की मांग बहुत अधिक है इसको ओडीओपी में शामिल कर इसके ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए कार्य किया जा रहा है कपिलवस्तु में सीएफसी केंद्र स्वीकृत किया गया है। पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी देने का काम उत्तर प्रदेश सरकार ने किया है गोरखपुर शामली एक्सप्रेस वे बन रहा है। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की सुविधा युवाओं को दी जा रही है विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है इन कोचिंग में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप जिला अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंक पीओ तथा अन्य लोग क्लास लेंगे। आईटीआई में ए आई के बारे मेंबताया जा रहा है। बेटियों की सुरक्षा में सेंड नहीं लगा सकता 5 लाख तक उपचार की निशुल्क व्यवस्था की गई है उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन फ्री राशन दिया जा रहा है 9 वर्ष पूर्व प्रदेश में 41 मेडिकल कॉलेज थे 9 वर्षों में 83 हो गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी ने 80 वे स्वतंत्रता दिवस की सभी को बधाई दी।

मा सांसद डुमरियागंज श्री जगदंबिका पाल ने मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश जी का स्वागत करते हुए कहा कि यह माधव बाबू को धरती है माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनपद सिद्धार्थनगर को आकांक्षी जनपद से अग्रणी जनपद बनने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा आशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री रसोईया चौकीदार आदि का मानदेय बढ़ाए जाने पर विभिन्न संगठनों द्वारा धन्यवाद पत्र दिया गया है शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गयाहै। विश्व में सिद्धार्थनगर की पहचान गौतम बुद्ध से है गौतम बुद्ध ने अहिंसा करुणा का संदेश दिया। काला नमक चावल जनपद की पहचान है जिसे पूरे विश्व में एक जनपद एक उत्पाद में शामिल करने का काम किया गया है। आज सिद्धार्थनगर में 18000 हेक्टेयर में काला नमक चावल की खेती हो रही है 40000 किसान इससे जुड़े हैं नई रेल लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है हरित क्रांति में उत्तर प्रदेश आगे है दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर है। 

मा विधायक बांसी श्री जय प्रताप सिंह ने मा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी का स्वागत करते हुए कहा कि यह स्वर्गीय माधव प्रसाद त्रिपाठी की जन्म स्थली है। हमारे पूर्वजों द्वारा 1915 में इस विद्यालय की नींव रखी गई यह विद्यालय 109 वर्ष पुराना है। बहुत समय से इस मैदान में कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ माननीय मुख्यमंत्री जी को सुनने के लिए बहुत बड़ी संख्या में जनता आई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने कहा था कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा तब तक समाज का विकास नहीं होगा। भारत सरकारी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समाज की अंतिम व्यक्ति को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनेगा। जनपद सिद्धार्थ नगर आकांक्षी जनपद से विकसित जनपद की ओर बढ़ रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा बांसी में अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। 

जिला प्रशासन द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी को स्मृति चिन्ह भेट कर स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 जनप्रतिनिधिगण, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी, भारी संख्या में जनता आदि उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes