Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जायस आदिवासी समाज संगठन के पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा : NN81


संवादाता ; संजय डगवाल 

नलखेड़ा थाना प्रभारी शशि उपाध्याय का प्रथम दिन हुआ आत्मीय स्वागत ; 

नलखेड़ा। जिला आगर-मालवा के नलखेड़ा थाने में पुनः पदस्थ थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के प्रथम दिन जायस आदिवासी समाज संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने थाना प्रभारी शशि उपाध्याय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में संगठन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

आदिवासी समाज से जुड़े मामलों पर हुई चर्चा

स्वागत के दौरान जायस आदिवासी समाज संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र में आदिवासी समाज के लोगों के साथ हो रहे कथित अत्याचार एवं उत्पीड़न के मामलों को लेकर थाना प्रभारी से चर्चा की। संगठन की ओर से मांग रखी गई कि आदिवासी समाज से जुड़े मामलों में पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार निष्पक्ष एवं प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ितों को उचित न्याय मिल सके।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को समान रूप से न्याय एवं सुरक्षा मिलना आवश्यक है। उन्होंने थाना प्रभारी से आदिवासी समाज से जुड़े मामलों में आवश्यक सहयोग एवं संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बातों को गंभीरता से सुना तथा कानून के दायरे में आवश्यक कार्रवाई किए जाने को लेकर आश्वस्त किया। संगठन के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि थाना प्रभारी के नेतृत्व में नलखेड़ा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित एवं निष्पक्ष पुलिस सहायता मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes