संवाददाता : सुनील कुमार पाठक
सोनभद्र डाला. तीस जुलाई। जनपद सोनभद्र के डाला क्षेत्र में हर-हर महादेव कांवड़ यात्रा सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को राजेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से गोविंद भारद्वाज को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
समिति के संरक्षक मंडल में अनिकेत श्रीवास्तव, अंशु पटेल, राजेश पटेल, निर्भय चौधरी एवं बजरंगी सेठ को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 24 अगस्त 2026 (सोमवार) को डाला नगर क्षेत्र में भव्य एवं दिव्य कांवड़ यात्रा निकाली जाएगी।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद भारद्वाज एवं समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यात्रा मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए जलपान, स्वागत, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को श्रद्धा, अनुशासन और सेवा भावना के साथ सफल बनाना है।
बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। उपाध्यक्ष पद पर विनीत पांडेय, अमित मिश्रा एवं अमित सिंह, महामंत्री पद पर अवनीश पांडे एवं सौरभ सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत पाल एवं अमित सिंह तथा सह मंत्री के रूप में आदित्य तिवारी (धरमू), गौतम, सत्यम राय, दीपक सिंह एवं विक्की गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।
सोशल मीडिया की जिम्मेदारी प्रमुख सोशल मीडिया प्रभारी राकेश राय को सौंपी गई, जबकि प्रकाश चौधरी, विकास जैन एवं राकेश जायसवाल को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।

