Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ठग्गांव स्कूल की 18 छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री ने कहा—गांवों के विकास की तस्वीर बदल रही : NN81

 

एमसीबी (छ.ग.)                

रिपोर्ट - मनीराम सोनी            मो - 9340809695       दिनांक  20-08-2026

एमसीबी। शासकीय स्कूल ठग्गांव में सत्र 2026-27 के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 18 छात्राओं को साइकिल वितरण योजना का लाभ दिया गया। विद्यालय में दर्ज लाभान्वित छात्राओं की सूची में 18 छात्राओं के नाम दर्ज हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के साथ हुई। मुख्य अतिथि के हाथों दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद छात्राओं ने बैच लगाकर मुख्य अतिथि मंत्री, प्राचार्य नीतू सहित अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय की सचिव वंदना सहित शिक्षक, जनप्रतिनिधि, छात्राएं और ग्रामीण मौजूद रहे गांव की समस्याओं को लेकर रखी मांगें कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और विद्यालय की ओर से क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया गया। बताया गया कि तत्कालीन मोटर चोरी होने के कारण पानी की समस्या बनी हुई है, जिसके त्वरित निराकरण की आवश्यकता है। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण की गतिविधियों का उल्लेख करते हुए विद्यालय की लगभग 5 एकड़ भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की समस्या सामने रखी।

वही विद्यालय परिसर की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण और मैदान के समतलीकरण की मांग भी रखी गई। बताया गया कि यह मांग पिछले करीब 10 वर्षों से की जा रही है। वहीं सरपंच ने गांव में 189 आवास स्वीकृत होने की जानकारी  दी।

मंत्री ने कहा—गांवों में लगातार हो रहा विकास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने गांव के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क,सीसी रोड, पुल-पुलिया सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अनेक कार्य या तो पूरे हो चुके हैं या प्रगति पर हैं उन्होंने महतारी सदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पंचायतों और माताओं की विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण भारतीय व्यवस्था में पहले से महत्वपूर्ण रहा है और आज सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इसे और मजबूत किया जा रहा है मोदी सरकार की योजनाओं का किया उल्लेख*

मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय गांवों में हर घर में शौचालय की सुविधा नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया और आज ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय निर्माण के माध्यम से बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश के गांवों की तस्वीर में व्यापक परिवर्तन आया है। पक्के मकान, सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से आम लोगों के जीवन में बदलाव आया है।

छात्रों से पूछा—बना है पक्का मकान?

मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने छात्राओं से पूछा कि क्या उनके घर पक्के मकान बन चुके हैं? इस पर मौजूद लगभग 90 प्रतिशत विद्यार्थियों ने हां में जवाब दिया। मंत्री ने इसे सरकार की आवास योजनाओं की पहुंच और ग्रामीण परिवारों के जीवन में आए बदलाव का उदाहरण बताया। उन्होंने आगे कहा कि साइकिल वितरण से छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलने के साथ उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की ओर से रखी गई समस्याओं के  निराकरण हेतु पानी के लिए ग्राम पंचायत के सचिव को निर्देशित कर मोटर तत्काल उपलब्ध कराने की बात कही वही स्कूल की जमीन में हो रहे अतिक्रमण के समाधान हेतु पंचायत स्तर पर पहल करने पर जोर दिया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी कई महत्वपूर्ण मुद्दे का त्वरित समाधान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes