नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में 100 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण :
पिपरई। पिपरई स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास में छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई की चिकित्सा टीम द्वारा छात्रावास में उपस्थित करीब 100 छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
छात्रावास अधीक्षिका जसवंती सहरिया ने बताया कि बरसात के मौसम में लगातार मौसम परिवर्तन होने के कारण छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े और सभी छात्राएं स्वस्थ रहें, इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरई के डॉ. आशीष पहेलिया एवं डॉ. नीलम यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के समस्त स्टाफ ने छात्राओं की जांच की तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श दिया।
इसके बाद छात्रावास अधीक्षिका जसवंती सहरिया, सहायक वार्डन नीति श्रीवास्तव सहित छात्रावास के समस्त स्टाफ का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
छात्रावास प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जाना आवश्यक है।


