संवाददाता : प्रदीप बैरागी
तहसील- झारडा, जिला -उज्जैन, मध्यप्रदेश
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महिदपुर के तत्वाधान में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत देशव्यापी 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महा अभियान की शुरुआत दिनांक 6 अगस्त 2026 सरस्वती विद्या मंदिर से प्रारंभ किया गया तत्पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं वैष्णो देवी कान्वेंट स्कूल झारड़ा में बच्चों से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई गई इस महा अभियान का उद्देश्य युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों को प्रतिज्ञा के माध्यम से नशा मुक्ति सकारात्मक और संस्कारी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है वैष्णो देवी कान्वेंट स्कूल के डायरेक्टर जितेंद्र सिंह जी राजपूत ने बच्चों को जहरीले ड्रग से दूर रह जीवन को सुरक्षित रखने का संदेश दिया वहीं ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन अनमोल है ,हमारे सपने अनमोल हैं ,हमारे माता-पिता की उम्मीदें अनमोल है इसलिए इसे नशे एवं गलत आदतों में यूं ही व्यर्थ ना गवाएं। ब्रह्माकुमारी सोनू दीदी ने चित्रों के माध्यम से समझाया कि किस प्रकार से यह व्यसन शरीर को नुकसान पहुंचा रहे हैं कार्यक्रम में सरस्वती स्कूल के प्राचार्य एवं ट्रस्टी गिरधारी लाल जी उथरा छात्रावास की संचालीका मंजू मैडम एवं वैष्णो देवी कान्वेंट स्कूल के प्राचार्या सीमा त्रिवेदी मैडम तथा वाइस प्रिंसिपल कार्यक्रम में उपस्थित रहे बच्चों को महेश जोशी जी एवं भरत कुमावत जी ने प्रतिज्ञा कराई यह अभियान 28 अगस्त तक अनेक स्कूल कॉलेज एवं संस्थानों में चलता रहेगा


