Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जर्जर विद्यालय में पढ़ने को मजबूर मासूम, हर दिन हादसे की आशंका के बीच चल रही पढ़ाई : NN81


शिवपुरी |  संवाददाता नितिन राजपूत

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के आखिरी छोर पर स्थित शासकीय विद्यालय बरईपुरा की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसके कारण यहां पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की छत से सरिया बाहर दिखाई दे रहे हैं और भवन की हालत ऐसी है कि कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

अभिभावकों के अनुसार विद्यालय में पेयजल की भी गंभीर समस्या है। स्कूल परिसर में लगा हैंडपंप लंबे समय से बंद पड़ा है, जिससे बच्चों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुखिया द्वारा हैंडपंप की पाइप निकाल ली गई, जिसके बाद से हैंडपंप पूरी तरह अनुपयोगी हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों की जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कराना मजबूरी बन गया है।

अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय भवन की तत्काल मरम्मत कराई जाए, पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes