संवाददाता : प्रदीप बैरागी
गौरक्षकों व पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से गोवंश को बचाया, 11 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन जब्त, आरोपी पर पहले से 5 से अधिक मामले दर्ज :
झारड़ा,उज्जैन (मध्यप्रदेश) 12 जुलाई 2026। झारड़ा पुलिस ने गौ-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 गौवंश (बैल) सुरक्षित मुक्त कराए हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लगभग 11 लाख रुपये कीमत का पिकअप वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ उज्जैन सहित अन्य जिलों में गौ-तस्करी के 5 से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है।
राणायरा पीर की ओर से एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप में गौवंश भरकर झारड़ा की ओर लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर झारड़ा पुलिस ने काचरिया फंटा क्षेत्र में नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 7 गौवंश क्रूरतापूर्वक भरे हुए मिले।
पुलिस ने वाहन चालक संजय उर्फ संजू पिता चंदर बंजारा (26 वर्ष), निवासी नवादा, थाना उन्हेल, जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 9 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संजय बंजारा के खिलाफ झारड़ा, महिदपुर, इंगोरिया, जावरा, ताल एवं उन्हेल थानों में गौ-तस्करी से जुड़े 5 से अधिक प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण सिंह, एसडीओपी महिदपुर श्री जेडेन लिंगजेरपा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गरवाल के नेतृत्व मे की गई
सउनि व्ही पी सिंह परिहार, आर. 261 नारायणसिंह कुशवाह, आर. 1219 भूपेन्द्रसिंह भदौरिया, आर. 1864 महावीरसिंह, 1467 अनारसिंह, आर. 705 कन्हैयालाल ठाकुर, आर. 1678 जितेन्द्र यादव, आर. 345 जयपाल विश्वकर्मा, सैनिक महेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।
गोरक्षक संगठनों ने बताया कि सभी के संयुक्त प्रयास और झारड़ा पुलिस प्रशासन के सहयोग से वाहन को रोकने में सफलता मिली। मामले में पुलिस द्वारा वाहन को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में बजरंग दल उज्जैन, भगत सिंह टीम रतलाम, गौ रक्षा दल देपालपुर सहित विभिन्न गोरक्षक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग किया।

