Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

धान के खेत में निकला 22 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा : NN81

 

धान के खेत में निकला 22 फीट का विशाल अजगर, वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा : 

पलिया खीरी।दुधवा टाइगर रिजर्व की पलिया वन रेंज के अंतर्गत ग्राम फुलवरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में एक विशाल अजगर दिखाई दिया। खेत में काम कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही करीब 22 फीट लंबे और लगभग 80 से 90 किलो वजनी अजगर पर पड़ी, वे अपनी जान बचाकर बाहर की तरफ भागे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही मोटीवेटर नाज़रून निशा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने काफी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर को सुरक्षित काबू में किया। इसके बाद अजगर को आबादी से दूर ले जाकर दुधवा के घने जंगल में छोड़ दिया गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes