रिपोर्टर - मिठालाल गुर्जर
चारभुजा सीएससी पर मरीज के एक्स-रे तो किए जाते लेकिन रिर्पोट के तौर पर फिल्म नहीं दी जाती :
चारभुजा सीएससी पर कई वर्षों से लैब तो लगी थी लेकिन लैब टेक्नीशियन के अभाव में कई समय से लैब धूल झांकती रही।उसके बाद 4वर्ष पूर्व संविदा पर टेक्नीशियन लगा जो पिछले 2 वर्ष तक कार्य किया जहां एक्सरे फिल्म निकाल कर मरीज को दी जाती थी। वही उसके बाद में स्थाई लेब टेक्नीशियन लगा जो पिछले एक से डेढ़ वर्ष से घायल एवं आवश्यकता वाले मरीजों की जांच कर टेक्नीशियन द्वारा एक्स-रे तो किए जाते हैं लेकिन एक्स-रे फिल्म निकाल कर नहीं दी जाती केवल यह रिर्पोट ऑनलाइन डॉक्टर के पास भेज दी जाती जिससे डॉक्टर देखने के बाद मरीज को दवाई लिख देते हैं जिससे कई मरीज एक्सप्रेस फिल्म मांगने पर उन्हें मोबाइल पर भेज दी जाती है ग्रामीण मरीजों का कहना है कि कई मरीजों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं होने के कारण उन्हें फिल्म नहीं मिल पाती हैं। मरिज गोविंद लाल वीरावत, नारू लाल गुर्जर,भीमशंकर , हीरालाल गुर्जर ,रोहित कुमार सहित महिला मरीज ने बताया कि हमारे हाथ पैर फेक्चर के एक्सरे तो किए गए लेकिन रिपोर्ट एक्स-रे फिल्म हमें नहीं थमाई गई । सीएससी से दवाई लेने के बाद आराम नहीं मिलने पर जिला चिकित्सालय पहुंचे जहां डॉक्टरों द्वारा एक्सरे फिल्म रिपोर्ट मांगी गई तब हमने फिल्म नहीं होने की बात कही तब हमें पता लगा कि प्रत्येक सीएससी पर सरकार द्वारा पूर्ण बजट दिया जा रहा है उसके बावजूद भी चारभुजा सीएससी पर लगे टेक्नीशियन एवं चिकित्सा कर्मियों द्वारा एक्सरे रिपोर्ट निकाल कर नहीं देते हैं। जहां अन्य निजी चिकित्सालयों में हमें दोहरा नुकसान के साथ अलग से एक्सरे करवाना पड़ता हैं ।
इस संबंध में कुंभलगढ़ ब्लॉक चिकित्सा प्रभारी डॉ मस्तराम मीणा को पूछने पर बताया कि सीएससी की डीडीओ लोकल परचेसिंग सीएससी के डॉक्टर एवं राजसमंद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ हेमंत बिंदल के अंडर में है एक्सरे की फिल्म निकाल कर क्यों नहीं दे रहे तो यह वही बता सकते हैं ।

