Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पलिया में व्यापार मंडल व सर्राफा एसोसिएशन ने नवागत कोतवाल से की शिष्टाचार भेंट, व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत : NN81


 पलिया में व्यापार मंडल व सर्राफा एसोसिएशन ने नवागत कोतवाल से की शिष्टाचार भेंट, व्यापारियों की समस्याओं से कराया अवगत : 

आज पलिया नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अविरल शाह के नेतृत्व में तथा पलिया नगर सर्राफा एसोसिएशन (रजि.) के पदाधिकारियों ने नवागत कोतवाल से शिष्टाचार भेंट कर नगर के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अविरल शाह ने विशेष रूप से सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा एवं अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

बैठक के दौरान नशा मुक्ति अभियान के संस्थापक अरविन्द राजवंशी ने भी पलिया में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे की गिरफ्त में आ रहे युवाओं को बचाने के लिए कठोर कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने नगर में खुलेआम बिक रहे नशीले पदार्थों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग की।

इस दौरान आर्यन गुप्ता, यश नाग, युवराज गुप्ता, इकलाख अंसारी, अंकुर वर्मा, कार्तिक गर्ग, सूक्ष्म गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, सद्दाम अंसारी, किसान गोपाल वर्मा, मनोज कुमार, कामरान खान, गुलफाम अंसारी, समीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी सामिल हुए

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes