Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

उधारी के पैसे वापस मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर लहूलुहान किया : NN81

 


संवाददाता : अनिल मालवीय

 हरदा  जिले  के ​खिरकिया । के छीपाबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बड़नगर में उधारी के पैसे वापस मांगने की बात को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न केवल युवक ने गंदी गंदी गालियां दीं, बल्कि उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला

​पुलिस में दर्ज प्राथमिकी एफआईआर के अनुसार, ग्राम बड़नगर निवासी मयंक विश्नोई उम्र 29 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पिता के पास नेमीचंद करोले निवासी बड़नगर मजदूरी करते हैं। 9 जुलाई 2026 की सुबह करीब 7:00 बजे जब मयंक अपने पिता को बुलाने के लिए मोटर साइकिल से खेत की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में भीकाजी पटेल के खेत के पास सड़क पर नेमीचंद करोले पैदल आते दिखे। ​मयंक ने जब नेमीचंद को रोककर पूर्व में दिए गए 1 लाख रुपये की उधारी वापस मांगी, तो नेमीचंद उग्र हो गया। उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया और गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

​पत्थर से किया हमला

​विवाद बढ़ने पर आरोपी नेमीचंद ने अचानक सड़क से पत्थर उठाकर मयंक के सिर पर दे मारा। पत्थर लगने से मयंक के बाएं कान के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। घटना के दौरान वहां मौजूद सुरेश ठाकुर और उनकी पत्नी ने बीच-बचाव कर मयंक को बचाया। इसी बीच मयंक के पिता भी मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी वहां से भाग निकला।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला

​घटना के बाद पीड़ित मयंक विश्नोई ने छीपाबड़ थाने पहुंचकर मामले की मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 296(b) और 115(2) के तहत अपराध क्रमांक 0339/2026 दर्ज कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes