संवाददाता : दिलीप कुमार
टेवा चौकी प्रभारी अनिल पांडेय ने अपनी टीम के साथ किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा:
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से टेवा चौकी प्रभारी अनिल पांडेय ने अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान बाजार, प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए आमजनमानस व दुकानदारों से संवाद किया।
चौकी प्रभारी ने आमजन से शांति, सौहार्द एवं कानून का पालन करने की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
टेवा चौकी इंचार्ज अनिल पांडेय जी ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की पैदल गश्त आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी।

