Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

लखीमपुर खीरी कोतवाली तिकुनियाँ पुलिस द्वारा 3.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार : NN81

 


लखीमपुर खीरी  कोतवाली तिकुनियाँ पुलिस द्वारा 3.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार : 

दिनांक: 06 जुलाई 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध शराब निष्कर्षण के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी व श्रीमान क्षेत्राधिकारी निघासन महोदय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, थाना प्रभारी तिकुनियाँ के नेतृत्व में कोतवाली तिकुनियाँ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 06.07.2026 को अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। अभियुक्त को दाराबोझी जाने वाले मार्ग पर दाराबोझी से पहले रपटा पुलिया के पास से सुबह करीब 09:21 बजे गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है

कुलविन्दर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम रननगर, थाना तिकुनियाँ, जनपद खीरी

बरामदगी का विवरण

3.50 ग्राम अवैध स्मैक (ब्राउन पाउडर)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes