Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कुंभलगढ़ दुर्ग पर दिखा दोहरा इंद्रधनुष, बारिश के बाद प्रकृति के अद्भुत नज़ारे ने मोहा पर्यटकों का मन : NN81


रिपोर्टर : मीठालाल गुर्जर 

कुंभलगढ़ दुर्ग पर दिखा दोहरा इंद्रधनुष, बारिश के बाद प्रकृति के अद्भुत नज़ारे ने मोहा पर्यटकों का मन :

कुंभलगढ़। बारिश के बाद कुंभलगढ़ दुर्ग पर प्रकृति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। आसमान में एक साथ दोहरा इंद्रधनुष दिखाई दिया, जिसने पर्यटकों और स्थानीय लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया।

विश्व धरोहर कुंभलगढ़ दुर्ग के ऊपर उभरे रंग-बिरंगे इंद्रधनुष ने ऐतिहासिक दुर्ग की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। इस मनमोहक दृश्य को देखने के लिए पर्यटक काफी देर तक रुके रहे और अपने मोबाइल कैमरों में इस दुर्लभ पल को कैद किया।

बरसात के मौसम में हरियाली से आच्छादित कुंभलगढ़ की वादियां पहले से ही आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। ऐसे में दोहरे इंद्रधनुष का यह नज़ारा क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों के लिए यादगार बन गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes