रविवार पर ठाकुरजी को धराया विशेष श्रृंगार, हुआ मनोरथ :
चारभुजा (राजसमंद)। मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री चारभुजानाथ मंदिर, गढ़बोर में रविवार को भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। जहां चारभुजा नाथ मंदिर में पुजारी द्वारा भगवान को विशेष श्रृंगार धरा कर नाना प्रकार के अस्त्र शस्त्र को हाथों में सुशोभित कर श्रृंगार दर्शन करवाए गए। भक्तो ने मनोरथ करवाया । श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर को आकर्षक पुष्प सज्जा जो स्थानीय फूल माली द्वारा सजाया गया ।जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर धर्मलाभ लिया।वही महिलाओं द्वारा ठाकुर जी के सम्मुख बैठकर भजन भी गाए भक्तों द्वारा मन्नत पूरी होने पर चितौड़गढ़ हाल प्रतापगढ़ से बाईती परिवार द्वारा आस्था के साथ सर पर भोग का था लेकर ठाकुर जी के दरबार पहुंचे जहां भगवान को मनोरत करवाया गया
। वही दूर तरह से आए भक्तों द्वारा राजभोग की आरती के दर्शन किए तथा राजभोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। ठाकुर जी के दरबार में ज्यादातर श्रद्धालु रविवार एवं अन्य छुट्टी के दिन ही विशेष कर अपने परिवार के साथ पहुंचते हैं। छुट्टी के दिन भीड़ ज्यादा होने से मेला सा नजारा देखने को मिल रहा हैं।

