Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत को पीपीएस से आईपीएस कैडर में पदोन्नति मिलने पर पुलिस लाइन में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा सम्मानित : NN81

 


मथुरा से एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सुरेश चंद्र रावत को पीपीएस से आईपीएस कैडर में पदोन्नति मिलने पर पुलिस लाइन में आयोजित पीपिंग सेरेमनी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।

मथुरा पुलिस लाइन के विमर्श सभागार में आयोजित गरिमामयी पीपिंग सेरेमनी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सुरेश चंद्र रावत को पीपीएस से आईपीएस कैडर में पदोन्नत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने उनके कंधों पर आईपीएस का बैज लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने  सुरेश चंद्र रावत के उत्कृष्ट कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में मौजूद सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने भी उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री सुरेश चंद्र रावत को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 सुरेश चंद्र रावत की यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड और समर्पण का सम्मान है, जिसे पूरे पुलिस विभाग के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes