Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

समाज सुधार बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, मृत्युभोज व डीजे प्रथा पर रोक लगाने पर बनी सहमति : NN81


 

संवाददाता: देवराज मीणा

समाज सुधार बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, मृत्युभोज व डीजे प्रथा पर रोक लगाने पर बनी सहमति : NN81

ग्राम गढ़ी एंव(गांधीनगर) में समाज सुधार को लेकर गणमान्य लोगों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक शनिवार को बेनामीआश्रम, गांधीनगर में संतदास महाराज के सानिध्य में शाम 5 बजे संपन्न हुई। बैठक में समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से मृत्युभोज (नुक्ता) प्रथा को बंद करने, शादी एवं अन्य समारोहों में डीजे पर रोक लगाने तथा शादियों में बढ़ते अनावश्यक खर्च और बेटियों के विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची को कम करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों एवं पंचों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में अधिकांश लोगों ने मृत्युभोज और अत्यधिक खर्च पर रोक लगाने के पक्ष में सहमति व्यक्त की। वहीं, डीजे प्रथा पर अंतिम निर्णय लेने के लिए अगली बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संतदास महाराज के अलावा सेवानिवृत अध्यापक रतिराम की अध्यक्षता में  ईश्वर प्रधान, शैतान सिंह, फूलसिंह, शंकरलाल, प्रेमचंद, दशरथ पंच, गजेन्द्र पंच, राजाराम, कृष्ण, पप्पू सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि अगली समाज सुधार बैठक रविवार, 12 जुलाई 2026 को इसी स्थान पर शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी, जिसमें डीजे सहित अन्य सामाजिक विषयों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर समाज सुधार अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes