Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मथुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया : NN81



मथुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, चाकू और सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई थाना गोवर्धन पुलिस ने 30 जुलाई की रात करीब 12:50 बजे मथुरा-गोवर्धन रोड स्थित सींचपाल कार्यालय के पास नहर पटरी के निकट की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग सुनसान स्थान पर एकत्र होकर डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 47 वर्षीय संजय, निवासी मंडीरामदास गली राजकुमार, थाना गोविंद नगर मथुरा, 36 वर्षीय रोहित, निवासी नई बस्ती बद्रीनगर, थाना गोविंद नगर मथुरा, 20 वर्षीय कुन्दन, निवासी अनाज मंडी, कामा नगर, जिला डीग (राजस्थान), 38 वर्षीय अनिल, निवासी पलौंदा, थाना रक्सा, जिला झांसी तथा 25 वर्षीय गोपाल, निवासी नीमगांव, थाना गोवर्धन, जनपद मथुरा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, चाकू और सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं एवं शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। समय रहते पुलिस की कार्रवाई से संभावित बड़ी घटना टल गई। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और उनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मथुरा पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस  ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद पांचों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes