जल आपूर्ति एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश :
भीलवाड़ा जिले में पेयजल, बिजली और स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में सोमवार को पी एच ई डी कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएचईडी,, एवीवीएनएल और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन के लिए पानी, बिजली की सुचारू सुविधा एवं उचित साफ़ - सफाई व्यवस्था में कोई परेशानी न हो।
जिला कलेक्टर ने पीएचईडी के अधिकारियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समय पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब हैंडपंप और ट्यूबवेल की मरम्मत तेज करने को कहा। बैठक में जिला कलेक्टर ने एवीवीएनएल के अधिकारियों को समपर्क पोर्टल पर दर्ज उच्च शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में जिला कलेक्टर श्री संधू ने नगर निगम को शहर की गुणवत्ता पूर्वक रूप से साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए साथ ही बारिश के कारण जिन भी इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आई है उन स्थानों को लेकर जिला कलेक्टर ने बैठक में नगर निगम को निर्देश दिए हैं कि शहर में नालों और ड्रेनेज सिस्टम की समय पर सफाई करवाई जाए और जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी के निकास की उपयुक्त व्यवस्था रखने को कहा । जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें और जनता को राहत पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता रहे।

