Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर ने राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक ली, शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन पर दिया जोर : NN81

 

 संवाददाता : प्रहलाद कुमार 

कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की : 

कोण्डागांव, 13 जुलाई 2026/ कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों एवं एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरण, अविवादित एवं विवादित नामांतरण, डिजिटल हस्ताक्षर, अधिकार अभिलेख वितरण सहित विभिन्न राजस्व कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कर उन्हें योजनाओं का समय पर लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने फील्ड स्तर पर शिविर आयोजित कर कार्य में तेजी लाने और कोई भी पात्र किसान लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes