Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गुरु पूर्णिमा पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ा महुआ में गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य आयोजन : NN81

 

गुरु पूर्णिमा पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ा महुआ में गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य आयोजन :

भीलवाड़ा : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ा महुआ में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री अटल बिहारी वैष्णव एवं समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा माँ सरस्वती के पूजन तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्री अटल बिहारी वैष्णव ने की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु महिमा पर आधारित प्रेरणादायक भाषण, गीत, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कीं, जिन्हें उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सराहा।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य श्री अटल बिहारी वैष्णव ने कहा कि गुरु ही वह प्रकाश हैं, जो ज्ञान, संस्कार एवं जीवन के सही मार्ग का बोध कराते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने प्रथम गुरु माता-पिता के प्रति सदैव सम्मान, श्रद्धा एवं आदर का भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री हेमराज सिंह ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर विभिन्न प्रेरक लघु कथाओं के माध्यम से प्रकाश डाला। वहीं व्याख्याता श्रीमती सुधा आसोपा ने गुरु महिमा पर आधारित प्रेरणादायी भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का प्रभावी एवं आकर्षक संचालन श्रीमती ऋषिका जैन ने किया। समापन अवसर पर उपप्राचार्य श्री संजय कुमार मूंदड़ा ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों का अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया तथा सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक कृष्ण भोग (भोजन) कराया गया। संपूर्ण आयोजन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं भारतीय संस्कृति के उच्च आदर्शों को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करने वाला रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes