Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

विधायक राजीव सिंह परीछा ने किया पौधारोपण, बोले- पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : NN81


 

 संवादाता : आरिफ मंसूरी

विधायक राजीव सिंह परीछा ने किया पौधारोपण, बोले- पर्यावरण बचाना हम सभी की जिम्मेदारी : 

बबीना। वन महोत्सव सप्ताह के तहत शुक्रवार को जेवीएम इंटर कॉलेज परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह परीछा ने मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन एच.वी. गिरीश, प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव व अन्य अधिकारियों के साथ पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव सिंह परीछा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी आधारशिला हैं। उन्होंने सभी से एक पौधा लगाने के साथ उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्य वन संरक्षक एच.वी. गिरीश एवं प्रभागीय वनाधिकारी विकास यादव ने भी वन महोत्सव के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए हरित आवरण बढ़ाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य सफल हो सकता है।

इस अवसर पर उपप्रभागीय वनाधिकारी ए.के. जैन, प्रधानाचार्य अरविंद यादव, जिला पंचायत सदस्य गोविंद रायकवार, भाजपा जिला महामंत्री जगत सिंह राजपूत, टीडीसी प्रबंधक आर.के. मीणा, ग्राम प्रधान बलवीर वर्मा, दीनदयाल, श्रीमती सोनम राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes