रिपोर्टर - मिठालाल गुर्जर
भोपजी की भागल स्कूल में डीएमएफटी से बन रहे कमरों के निर्माण पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, काम रुकवाया :
राजसमंद जिले के चारभुजा गढ़बोर तहसील के राजस्व गांव भोपजी की भागल स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में डीएमएफटी फंड से स्वीकृत दो कक्षा-कक्षों के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाते हुए रुकवा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार देवेंद्र टेलर द्वारा मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराते हुए निर्माण कार्य बंद करा दिया।
सूचना पर विभाग के कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष निर्माण कार्य में अनियमितता एवं घटिया सामग्री उपयोग किए जाने की शिकायत की। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर गुणवत्ता के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी
दोबारा शुरू नहीं करने को बोला है ग्रामीणों ने इस काम की पूरी जांच की जाए
ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य में बरती जा रही कथित अनियमितताओं एवं गुणवत्ता संबंधी शिकायतों को लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी। इस इस समय कौन सी है परमार गोपाल सिंह कालू सिंह चंदन सिंह लक्ष्मण गुर्जर चंपालाल गुर्जर देवीलाल गुर्जर मक्खन से परमार सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।

