Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माचलपुर में दर्दनाक हादसा: भूतिया बे तालाब में डूबने से नवयुवक जगदीश वर्मा की मौत, घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव : NN81



रिपोर्ट : पवन अहिरवाल 

माचलपुर में दर्दनाक हादसा: भूतिया बे तालाब में डूबने से नवयुवक जगदीश वर्मा की मौत, घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव 

माचलपुर। नगर के भूतिया बे तालाब में मंगलवार को एक हृदयविदारक हादसे में नवयुवक जगदीश वर्मा (पिता श्री दन्नालाल वर्मा) की तालाब में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग तालाब पर एकत्र हो गए।

सूचना मिलने पर राजगढ़ से विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों तक चले सघन खोज एवं बचाव अभियान के बाद टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए तालाब से जगदीश वर्मा का शव बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र की निगाहें तालाब पर टिकी रहीं।

घटना की जानकारी मिलते ही खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री हजारीलाल दांगी राजगढ़ जाते समय अपना कार्यक्रम बीच रास्ते से छोड़कर तत्काल माचलपुर पहुंचे। विधायक दांगी पूरे समय घटनास्थल पर मौजूद रहे और तब तक तालाब किनारे डटे रहे, जब तक रेस्क्यू टीम ने शव बरामद नहीं कर लिया।

शव मिलने के बाद विधायक श्री दांगी स्वयं माचलपुर शासकीय अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौजूदगी में डॉ. भारत शाक्य द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। विधायक ने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए अधिकारियों एवं चिकित्सकों से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।

इस दौरान विधायक हजारीलाल दांगी ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा अंतिम संस्कार के लिए शासन की ओर से मिलने वाली ₹5,000 की तत्काल आर्थिक सहायता का लिफाफा परिजनों को सौंपा। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे अपने स्तर पर भी हरसंभव आर्थिक सहयोग करेंगे तथा भविष्य में भी परिवार की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

विधायक श्री दांगी ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र मृतक परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस दर्दनाक हादसे के बाद माचलपुर नगर में शोक का माहौल है। अंतिम दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे और सभी ने दिवंगत जगदीश वर्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes