Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोंडागांव: जेठानी-देवरानी घर से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट : NN81


 

संवाददाता: ब्रह्मा लाल पांडे

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के परसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गहिरबाहर से दो विवाहित महिलाओं के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों महिलाएं रिश्ते में जेठानी-देवरानी हैं और रविवार तड़के अपने घर से अचानक गायब हो गईं।

जानकारी के अनुसार, श्यामबती बघेल (21 वर्ष) और रीना बघेल (20 वर्ष) शनिवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद घर में सोने चली गई थीं। रविवार सुबह करीब 4 बजे जब परिजनों की नींद खुली तो दोनों महिलाएं घर पर नहीं थीं।

परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मंगलवार दोपहर परिजनों ने परसगांव थाने पहुंचकर दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes