Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आगर में 'दिशा' समिति की बैठक: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जिले की भूमिका अहम – सांसद रोडमल नागर : NN81

 

लोकेशन/ आगर मालवा 

संवादाता संजय डगवाल

आगर में 'दिशा' समिति की बैठक: विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में जिले की भूमिका अहम – सांसद रोडमल नागर : 

आगर-मालवा, 17 जुलाई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य सरकार की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जनप्रतिनिधियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया।

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में निरंतर कार्यों के माध्यम से साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगर-मालवा जिला भी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए और सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।

देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि नई सड़कों और अन्य विकास परियोजनाओं के निर्माण के दौरान पेड़-पौधों और पर्यावरण को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर बल दिया।

बैठक में विधायक मधु गहलोत, विधायक भैरव सिंह बापू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद नागर ने किसानों को मिट्टी परीक्षण के लिए प्रेरित करने और परीक्षण रिपोर्ट के आधार पर भूमि सुधार के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए।

समूह नल-जल प्रदाय योजना की समीक्षा में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मजरे, टोले और छूटी हुई बसाहटों को भी हर घर नल से जल योजना में शामिल किया जाए तथा नल कनेक्शन का कार्य तेजी से पूरा कराया जाए। साथ ही जिन 80 गांवों में योजना के तहत जलापूर्ति शुरू हो चुकी है, उनकी सूची समिति सदस्यों को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा संचालित केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के अंत में कलेक्टर प्रीति यादव ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक में प्राप्त सुझावों पर प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्ना बाई चौहान, पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी, जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी, एडीएम आर.पी. वर्मा, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, जनपद एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes